फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी चुनाव में जीत दिलाना लक्ष्य- नैनवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने जिले की जिम्मेदारी सतीश नैनवाल को सौंपी है। नैनवाल ने कांग्रेस पार्टी को आगामी नगर निगम, निकाय, लोकसभा चुनाव में जीत दिलाना पहला लक्ष्य बताया है।
विज्ञापन

सतीश नैनवाल 2001 में पहली बार जिला अध्यक्ष बने थे, जिसके बाद से कांग्रेस ने उन पर लगातार विश्वास जताया है। पांचवीं बार भी जिले की कमान उनको सौंपी गई है। जिला अध्यक्ष नैनवाल के अनुसार जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी को साथ लेकर जनता के बीच जाएंगे और केंद्र सरकार की नाकामी से अवगत कराएंगे। रही बात राज्य सरकार की तो उसने कोई काम ही नहीं किया है। इसलिए प्रदेश की जनता कांग्रेस की तरफ आशा से देख रही है। आगामी चुनाव में जीत दिलाना उनका पहला लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें