फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ ने कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। भवाली में यातायात और पार्किंग की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित बहुउद्देश्यीय और बहुमंजिला भवन निर्माण मामले में पीएमओ ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीएमओ की इस पहल के बाद वर्षों से प्रस्तावित उक्त भवन के बनने के आसार नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में नंदा देवी महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष संजय वर्मा ने मेले के दौैरान तत्कालीन डीएम शैलेश बगौली को शहर की यातायात और पार्किंग की समस्या से रूबरू कराते हुए सांस्कृतिक मंच के समीप ग्राम कहलक्वीरा में स्थित भूमि में बहुउद्देश्यीय और बहुमंजिला भवन बनाने की मांग की थी। वर्मा का कहना था कि बहुउद्देश्यीय भवन के भूतल में पार्किंग बनाई जा सकती है जबकि ऊपरी मंजिल पर दुकानें बनाकर उन्हें फड़ खोखे वालों को आवंटित किया जा सकता है। ऊपरी मंजिल पर कार्यालय बनाए जा सकते हैं। इससे अतिक्रमण और जाम की समस्या आसानी से हल होगी। तत्कालीन डीएम ने लोनिवि से बहुउद्देश्यीय भवन के लिए प्रारंभिक आगणन तैयार कराकर 19 अगस्त 2011 को शासन को पत्र भेजकर उक्त भवन के लिए स्वीकृति दिलाने की मांग की, लेकिन इसी बीच बगौली का तबादला होने से यह मामला लटक गया। नंदा देवी महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष वर्मा ने इसी साल जून में प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर बहुउद्देश्यीय भवन बनवाने की मांग की। जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय ने वर्मा का यह पत्र राज्य सरकार के सेक्शन ऑफीसर को भेजकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैैं। दूसरी ओर वर्मा ने समाधान पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी बहुउद्देश्यीय भवन बनवाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने भी इसका संज्ञान लिया है और मामले में जिलाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीएम विनोद कुमार सुमन ने अस्थायी खंड लोनिवि के ईई को निर्देश जारी कर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें