हल्द्वानी। गोरापड़ाव से पंचायत घर की सड़क सिंगल लेन से बढ़कर डेढ़ लेन हो जाएगी। शासन ने इसके लिए 1.35 करोड़ रुपये जारी किए हैं। गोरापड़ाव से लेकर पंचायत घर तक 2.4 किमी सड़क अभी सिंगल लेन है। इस सड़क में तीन सालों में ट्रैफिक में काफी बढ़ोतरी भी हुई है। इसे देखते हुए लोनिवि ने इस सड़क को डेढ़ लेन (5.5 मीटर) करने को लेकर शासन को 1.35 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। लोनिवि के ईई रणजीत रावत ने बताया कि इस सड़क में बुधवार से काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2.4 किमी सड़क का चौड़ीकरण के साथ ही इसमें डामरीकरण भी होना है।