फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जंगल की सुरक्षा आरक्षी का दायित्व’

विज्ञापन
forest department
विज्ञापन
हल्द्वानी। वन आरक्षी प्रशिक्षण में कनिष कुमार ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण, निधि सिंह ने दूसरे स्थान पर रजत और अजीत चौहान ने तीसरे स्थान पर कांस्य पदक जीता। प्रशिक्षण पूरा करने पर सभी आरक्षियों को दीक्षांत समारोह में सीसीएफ कुमाऊं डॉ. कपिल जोशी ने सम्मानित किया। साथ ही कहा कि जंगल की सुरक्षा और संवर्द्धन आरक्षी का प्रथम दायित्व है।
विज्ञापन

शनिवार को वानिकी प्रशिक्षण अकादमी सभागार में हुए दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक डॉ. कपिल जोशी और पूर्व मुख्य वन संरक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने सभी आरक्षियों से ईमानदारी से ड्यूटी का निर्वाह करने को कहा। वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में साल 2018 का प्रथम सत्र में अलग-अलग वन प्रभागों के 25 आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कनिष कुमार ने पहला स्थान, कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की निधि सिंह ने दूसरे स्थान और अजीत कुमार चौहान ने तीसरा स्थान पाया। एसडीओ यूसी तिवारी ने संचालन किया। कोर्स निदेशक एसडीओ रमेश चंद्र जोशी ने प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस दौरान निदेशक डॉ. विवेक पांडे, अपर निदेशक डॉ. पराग मधुकर धकाते, डीएफओ नीतिश मणि त्रिपाठी, चंद्रशेखर सनवाल, कल्याणी आदि थे।


वन आरक्षी प्रशिक्षण में कनिष ने पाया पहला स्थान
पहला प्रशिक्षण सत्र पूरा, 25 आरक्षियों ने लिया प्रशिक्षण

ससम्मान और प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए आरक्षी
हल्द्वानी। वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में साल 2018 का पहला प्रशिक्षण सत्र पूरा हुआ। इस सत्र की विशेषता रही है कि 25 आरक्षियों में सभी ससम्मान और प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। द्वितीय श्रेणी में कोई भी आरक्षी नहीं पहुंचा। यह अकादमी के लिए विशेष उपलब्धि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें