फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री मानसून के बरसे बदरा

विज्ञापन
बारिश में लोग कुछ इस तरह छाता लेकर निकलते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। तीन दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को प्री मानसून के झमाझम बरसे बादलों ने राहत दी। बारिश के कारण अधिकतम तापमान गिर गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों के भीतर कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आंधी 70 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आने की संभावना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही सूर्यदेव और बादलों के बीच आंख मिचौली जारी थी। दिन चढ़ने के साथ ही धूप चटख हुई मगर कुछ देर बाद बादलों ने आसमान पर डेरा डाल दिया। दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास तेज आंधी आई और कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। एक घंटे की बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी। अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। बारिश के कारण मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्री मानसून की बारिश हो रही है। पांच जून से दस जून तक झमाझम बारिश होगी। कहा कि 15 से 25 जून के बीच मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें