फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल् द्वानी ग्रामीण क्षेत्र में 40 प्रतिशत बिजली का इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्राें में बिजली की खपत में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इससे चिंतित बिजली महकमे ने 220 केवी सब स्टेशन के लिए प्रशासन से जमीन मांगी है। प्रशासन ने हल्द्वानी और काठगोदाम के पास जमीन ढूंढकर विभाग से प्रस्ताव देने को कहा है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की खपत में एक साल में 40 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इससे टीपीनगर, बेलबाबा, धौलाखेड़ा फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। साथ ही कमलुवागांजा 220 केवी सब स्टेशन भी ओवरलोड चल रहा है।
बिजली अधिकारियों की माने तो एक साल में जिस हिसाब से ग्रामीण क्षेत्र में लोड बढ़ा है। उससे लगता है कि पांच सालों के भीतर गौलापार और हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र को 220 केवी सब स्टेशन की जरूरत पड़ेगी। प्रस्तावित आईएसबीटी के सड़क से बिजली लाइन को हटाने के लिए इस्टीमेट बनाने आए बिजली अधिकारियों ने एसडीएम एपी वाजपेई से 220 केवी सब स्टेशन के लिए जमीन मांगी।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम एपी वाजपेई ने प्रस्तावित आईएसबीटी के बगल में खाली पड़ी वन विभाग की जमीन में प्रस्ताव बनाने या गौलापार में जमीन चयन कर प्रस्ताव देने को कहा है।

बिजली महकमा चिंतित, पावर स्टेशन की है जरूरत
तीन पानी और गौलापार में खोजी जा रही है जमीन

बिजली अधिकारियों ने भविष्य में 220 केवी सबस्टेशन की आवश्यकता बताई है। इस पर उनसे प्रस्तावित आईएसबीटी और गौलापार में जमीन चयन कर प्रस्ताव देने का सुझाव दिया गया है।
- एपी वाजपेई एसडीएम

ग्रामीण क्षेत्रों में एक साल में 40 प्रतिशत की खपत बढ़ी है। इससे सब स्टेशनों में लोड बढ़ गया है। कई ओवरलोड चल रहे हैं। हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र के 220 केवी सबस्टेशन की जरूरत है। विभाग प्रशासन की मदद से इसके लिए जमीन ढूंढ रहा है।
विज्ञापन

अमित आनंद, अधिशासी अभियंता, विद्युत ग्रामीण मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें