फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी सात में से दो लोगों को आई मामूली चोट

विज्ञापन
car accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में रविवार को भवाली से अल्मोड़ा की ओर जा रही ऑल्टो कार निगलाट में अनियंत्रित होकर 100 फुट खाई में जा गिरी। कार में सवार सात लोगों में से दो बच्चों को चोट लगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार शाम भवाली से अल्मोड़ा की ओर जा रही ऑल्टो कार यूके01बी 7631 निगलाट के पास चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। इस कारण अनियंत्रित कार 100 फुट खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार में सवार सात लोगों को बचाया। इनमें सुनीता शाही पत्नी बालम सिंह निवासी नौगांव, बचुली देवी पत्नी स्व. खुशाल सिंह निवासी सेराघाट, भगवती पत्नी गोविंद निवासी नैनी, हिमांशु मेहरा पुत्र लक्ष्मण सिंह, विमला देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह निवासी धौलछीना भी शामिल थे लेकिन इनमें से सेराघाट निवासी बालम सिंह शाही की घायल बेटी पायल शाही (10) और पुत्र नितेश शाही (8) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


भवाली से अल्मोड़ा जा रही ऑल्टो कार निगलाट में 100 फुट खाई में जा गिरी
कार में सवार सात लोगों में से दो लोगों को मामूली चोट आई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें