फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के पीए बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तहबाजारी शुल्क की रसीद में नामांतरण शुल्क काटकर मोटी वसूली करने के मामले में नगर आयुक्त ने मेयर के पीए गणेश को बर्खास्त कर दिया है। उधर कर समाहर्ता विनोद जोशी को नोटिस भेजा है। साथ ही 15 दिन में अपना जवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


तहबाजारी शुल्क की रसीद में नामांतरण शुल्क काटकर मोटी रकम वसूलने का मामला प्रकाश में आया था। इसमें दो रसीदें भी पकड़ी गई थीं। इसमें एक रसीद में 75 हजार और दूसरी रसीद में दो लाख की रकम काटकर वसूली की गई थी। मामला पकड़ में आने के बाद नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जांच दल बना दिया था। जांच दल ने बुधवार को नगर आयुक्त को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी थी।

रिपोर्ट मिलने के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर निगम में उपनल से तैनात मेयर के पीए गणेश को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही कर समाहर्ता विनोद जोशी को नोटिस भेजा है। 15 दिन के भीतर साक्ष्य प्रस्तुत कर अपना जवाब देने को कहा गया है। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि विनोद जोशी का जवाब आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कर समाहर्ता को भी दिया नोटिस, जवाब देने को 15 दिन का समय
- तहबाजारी शुल्क की रसीद में अवैध वसूली के मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नगर आयुक्त ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें