हल्द्वानी। आम्रपाली संस्थान में खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पर्धा 2018’ का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. संजय ढींगरा ने शुभारंभ किया। पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में वीरेंद्र सिंह नेगी, 400 मीटर में सुंदर सिंह मेहरा, 200 मीटर में मुकुल, 100 मीटर में पवन सिंह, लंबीकूद में अभिजीत, चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में होटल मैनेजमेंट की टीम जीती।
महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अंजना, 100 मीटर में प्रशीता शाह, लंबीकूद में नेहा विजेता रहे। क्रिकेट में एफसीबीएम प्रथम, एआईटीएस द्वितीय, खो-खो (पुरुष) वर्ग में एआईएचएम प्रथम, एआईटीएस द्वितीय, कबड्डी (पुरुष वर्ग में एआईटीएस प्रथम, एफसीबीएम द्वितीय, वॉलीबाल (पुरुष) में एआईएचएम प्रथम, एआईटीएस द्वितीय रहे। बैडमिंटन (युगल) पुरुष वर्ग में एआईटीएस, महिला वर्ग में एफसीबीएम प्रथम रहे। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में मोहित रावत, महिला वर्ग में डॉली प्रथम रही। इस दौरान संस्थान के उपाध्यक्ष आरसी मोंगा, सचिव नरेंद्र ढींगरा, सीईओ डॉ. संजय ढींगरा, सीओओ प्रो. (डॉ.) एसके सिंह, कुलसचिव डॉ. पंकज शाह, निदेशक कंप्यूटर एप्लीकेशन डॉ. एमके पांडेय, निदेशक फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट डॉ. ऋत्विक दूबे, निदेशक टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज डॉ. एपी पपरेजा, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह रावत आदि थे।