फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि व्यापार मंडल समिति का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से बर्खास्त व्यापारियों ने करारा पलटवार कर देवभूमि व्यापार मंडल समिति का गठन कर लिया है। इस व्यापार मंडल का प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत चड्ढा को चुना गया है।
विज्ञापन

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने रविवार रात प्रदेश कार्यकारिणी, युवा प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया था जबकि नगर की कार्यवाहक कार्यकारिणी भी मनोनीत की थी। इसके विरोध में प्रदेश, जिला, नगर कार्यकारिणी ने सोमवार की दोपहर को रामपुर रोड स्थित एक बारात घर में बैठक की। बैठक में वक्ताओं ने एक सुर में हुकुम कुंवर पर मनमाने ढंग से फैसले लेने, संघर्ष करने वाले व्यापारियों की अनदेखी कर हाइपावर कमेटी में गैर व्यापारियों को सदस्य बनाने, फर्जी हस्ताक्षर कर अपना प्रदेशाध्यक्ष पद का कार्यकाल कई बार बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि कुंवर ने अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए संगठन का इस्तेमाल किया। इस दौरान सर्वसम्मति से नया व्यापार मंडल बनाने पर सहमति बनी। इसके बाद देवभूमि व्यापार मंडल समिति के नाम से व्यापार मंडल बना दिया गया है। इसकी प्रदेश कार्यकारिणी का भी चयन किया गया। इस दौरान दलजीत सिंह दल्ली, जसविंदर सिंह भसीन, पंकज कपूर, पंकज गुप्ता, मुकेश धींगड़ा, गोविंद बगड़वाल, राजीव जायसवाल, राहुल सोनकर, राजेंद्र बमेठा, मनीष वर्मा, गुरमीत सिंह, अनुज देवल, संजय जैन, महेश आहूजा आदि थे।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल से बर्खास्त सदस्यों ने संगठन बनाया
प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, जिला, नगर इकाइयों का गठन जल्द होगा

ये बनी कार्यकारिणी
अमरजीत चड्ढा प्रदेश अध्यक्ष, नरेंद्र अरोरा प्रदेश महामंत्री, मनमोहन अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, पुनीत लाल धींगड़ा, गोपाल सिंह नेगी, भवानी शंकर गोयल संरक्षक बने हैं।
विज्ञापन


आरोप-प्रत्यारोप
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल समिति के संविधान में लिखा है कि प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। जिला, नगर के कार्यकाल और चुनाव का उल्लेख नहीं है। कुंवर मनमानी से कई साल से अध्यक्ष बने हैं।
- गोविंद बगड़वाल, नगर अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल।


अमरजीत को प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए संगठन बर्बाद करने में तुले थे। फर्जी हस्ताक्षर के आरोप बेबुनियाद हैं, कमेटी में सभी व्यापारी सदस्य हैं। अमरजीत के असली हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

- हुकुम सिंह कुंवर, अध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें