हल्द्वानी। हरियाणा के यमुनानगर में विवेकानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रितु छाबड़ा की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में शनिवार को हल्द्वानी के पब्लिक स्कूल बंद रहे। स्कूल बंद रखने का आह्वान पब्लिक स्कूल एसोसिएशन हल्द्वानी ने किया था।
दोपहर बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी एसडीएम कोर्ट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम एपी बाजपेयी को दिया। स्कूल संचालकों एवं प्रधानाचार्यों ने ज्ञापन में घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दिए जाने स्कूलों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में पीएसए के संरक्षक आरपी सिंह, अध्यक्ष गोपाल बिष्ट, महासचिव कैलाश भगत, पूर्व अध्यक्ष दीपक बल्यूटिया, सुनील जोशी, प्रवींद्र रौतेला, भुवन भाकुनी, नरेंद्र शाह, जरीना रालस्टन, प्रधानाचार्य विजय जोशी, प्रधानाचार्य जेपी सिंह आदि मौजूद थे। शाम साढ़े छह बजे नन्ही चिरैया संस्था, वैश्य महिला समिति की ओर से प्रधानाचार्य रितु छाबड़ा की हत्या के विरोध में तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर शोक प्रकट किया। इस दौरान हर्षवर्धन पांडे, संदीप पांडे, शर्मिला, लता बोरा, कल्पना रावत, शांति जीना, नीतू रौतेला, ऊषा कुमार, अल्का टंडन, सुचित्रा जायसवाल, अंजू कांडपाल, गीता, कामिनी पाल, कुसुम दिगारी आदि उपस्थित रहे।
पब्लिक स्कूल रहे बंद
कालाढूंगी (नैनीताल)। हरियाणा के यमुनानगर में गोली मारकर प्रधानाचार्या की हत्या के विरोध में कालाढूंगी, कोटाबाग क्षेत्र के पब्लिक स्कूल शनिवार को बंद रहे। स्कूल प्रबंधन ने एसडीएम अशोक जोशी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें आरोपी छात्र को सजा दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में स्कूल प्रबंधक मनदीप खन्ना, ललित जोशी, मनोज बुधलाकोटी, खगेंद्र भट्ट, उमेश जोशी, तारा दत्त गरजोला, प्रकाश भट्ट, गुडविन मसीह आदि स्कूल प्रबंधक थे।
रामनगर (नैनीताल)। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को रामनगर में भी स्कूल बंद रहे। इस दौरान हरियाणा के पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या की निर्मम हत्या पर शोक भी जताया गया। पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन एसडीएम परितोष वर्मा को भी सौंपा। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसून श्रीवास्तव, सचिव डीएस नेगी, मीना पांथरी, सुखदा मिश्रा, कैलाश पांडे, एसएस रावत आदि मौजूद रहे।