हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत और एकात्म मानववाद पर चर्चा की गई। मंगलवार को एक बारात घर में हुए कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष अजय भट्ट ने कहा कि पंडित दीन दयाल समाज में फैले जातिवाद के खिलाफ थे। वे राष्ट्र के सजग प्रहरी व सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में भारतवासियों के प्रेरणास्त्रोत रहे हैं ।
युुवा मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा के सूत्रधार एवं समर्थक थे, जिसमें राष्ट्रभक्ति की भावना कूट कूटकर भरी थी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि दीनदयाल ने समग्र रूप से एकांत मानवतावाद को प्रस्तुत किया है, जो शोध का विषय बना हुआ है। प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत ने कार्यकर्ताओ का आभार जताया। अध्यक्षता पूर्व जनसंघ के नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत लाल डिंगरा और संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र खाती ने किया। इस मौके पर युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और हल्द्वानी प्रभारी बसंत जोशी, भाजपा जिला अध्य्क्ष प्रदीप बिष्ट, युवा मोर्चा के प्रभारी पीयूष द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन शाह, गिरिश परिहार, हिमांशु मिश्र आदि मौजूद रहे।