फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा ‘हल्द्वानी क्लीन’ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा ‘हल्द्वानी क्लीन’ अभियान
विज्ञापन

हल्द्वानी।
‘गो क्लीन गो ग्रीन लैट्स मेेक इट हैप्पन’ समिति ने शहर में पर्यावरण स्वच्छता अभियान शुरू करने का बीड़ा उठाया है। हल्द्वानी क्लीन अभियान की शुरुआत 24 जून से होगी। इसमें सहभागिता के लिए लोगों की आम बैठक 18 जून को शाम पांच बजे एमबीपीजी कॉलेज में होगी। इस कार्यक्रम को पूरी तरह से गैर राजनीतिक रखा गया है।
एमबीपीजी कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को संस्था के संचालक मनोज नेगी ने प्रेसवार्ता की। बताया कि ‘गो क्लीन गो ग्रीन लैट्स मेेक इट हैप्पन’ की शुरुआत होने के दो वर्षों में ही सोशल मीडिया पर 1.40 लाख सदस्य बन चुके हैं। हल्द्वानी शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण स्वच्छता को लेकर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है। हल्द्वानी क्लीन अभियान की शुरुआत 24, 25 जून को एमबीपीजी कॉलेज से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान में मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला, जिला पंचायत अध्यक्ष ने सहयोग करने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें, इसके लिए 18 जून को एमबीपीजी कॉलेज में शाम पांच बजे से सात बजे तक बैठक बुलाई गई है। जिसमें ‘हल्द्वानी क्लीन’ के नाम से शुरू किए जा रहे अभियान के विषय में चर्चा की जाएगी। इस दौरान ओपी पांडे, सुदीप शाह, सोनम गड़िया, चारु जोशी आदि ने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें