भीमताल (नैनीताल)। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 101 विद्यालयों को कंप्यूटर दिए जाएंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने इसके आदेश जारी किए हैं। सीईओ ने कहा कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के 58 विद्यालयों और 16 इंटर कॉलेजों में 43 कंप्यूटर वितरित किए जाएंगे।