कालाढूंगी। आईआरबी बैलपड़ाव रामनगर में उत्तराखंड एड्स नियंत्रण कार्यकम के तहत कार्यशाला में एड्स जागरूकता व नियंत्रण के लिए चर्चा की गई। टीबी की बीमारी के लक्षणों एवं उसके निदान के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी यहां जानकारी दी गई। बैठक में वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश डकरियाल, असिस्टेंट कमांडेंट बलजोत भाकुनी, एसटीएस रवि कुमार, योगेन्द्र सिंह कार्की, दलनायक गोविंद मेलकानी, मुकेश पाण्डेय, शिविरपाल, अजय आर्य, प्रेम राम, सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह अधिकारी, बसंत बृजवाल, विजय आदि मौजूद थे। संवाद