रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की टीम ने मंगलवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर चोरपानी में गोदाम से अवैध यूकेलिप्टस के 100 गिल्टे बरामद किए हैं। वन कर्मियों ने गिल्टे को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि चोरपानी में स्थित एक गोदाम में तस्करों द्वारा अवैध रूप से यूकेलिप्टस के गिल्टे छुपाकर रखे गए थे। टीम ने मौके से 100 अवैध गिल्टे बरामद कर उन्हें अपने कब्जे में लिया। कहा कि वन निगम का यूकेलिप्टस कटान का कार्य चल रहा है। लकड़ी के ढुलान के ठेकेदार द्वारा यह लकड़ी चोरी करके यहां छुपाई गई थी। मामले में कार्रवाई की जा रही है।