फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में धू-धूकर कर जलीं 10 झोपड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। तपती दोपहरी में पुलभट्टे थाने के निकट बनी झुग्गी बस्ती में आग लगने से 10 झोपड़ियां जल गईं। अग्निकांड में मजदूरों के अनाज, बिस्तर, चारपाई समेत सभी घरेलू सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम सतुईया में रविवार को श्रमिकों की बस्ती में अचानक आग लग गई। आग से सुमेरी लाल, भूपेंद्र कश्यप, वेदन, धर्मपाल, रजनेश, छेदालाल, मुरारी लाल, जयराम, कल्लू और रामदेई की झोपड़ियां जल गईं। पुलभट्टा पुलिस के अनुसार मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। लेकिन तेज चल रही हवा के कारण कुछ भी बचाया नहीं जा सका। आग से कपड़े, बिस्तर, चारपाई, अनाज समेत सभी सामान जल गया है। फिलहाज आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें