वन विभाग में 10 सहायक वन संरक्षकों के तबादले के आदेश प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से जारी हो गए हैं। यह तबादले जनहित, स्वास्थ्य और स्वेच्छा के आधार पर किए गए हैं।
इसमें तराई पूर्वी वन प्रभाग में तैनात प्रभारी सहायक वन संरक्षक राजेश श्रीवास्तव को हल्द्वानी वन प्रभाग में नई तैनाती दी गई है। राजेश श्रीवास्तव के जगह पर किसी भी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है।
नरेंद्र नगर वन प्रभाग में तैनात बृजमोहन डोबरियाल सहायक वन संरक्षक को कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी में भेजा गया है।
सहायक वन संरक्षक प्रदीप कुमार नरेंद्र नगर वन प्रभाग से मुख्य वन संरक्षक ईको टूरिज्म में नई तैनाती दी गई है। राजाजी टाइगर रिजर्व में तैनात श्रीप्रकाश शर्मा को नरेंद्र नगर मुनिकीरेती में स्थानांतरित किया गया है।
रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में तैनात अजय कुमार शर्मा का राजाजी टाइगर रिजर्व में तबादला किया गया है। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग से शिवराज चंद को कार्बेट टाइगर रिजर्व में तैनाती मिली है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन से लच्छी समनान को वन प्रभाग रुद्रप्रयाग भेजा गया है।
टौंस वन प्रभाग पुरोला के केपी वर्मा को वन प्रभाग देहरादून भेजा गया। भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी के चिरंजी लाल को वन संरक्षक भगीरथी वृत्त मुनिकीरेती में नई तैनाती दी गई है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन मेें तैनात एसपी सिंह का तबादला कालागढ़ ट्रेनिंग सेंटर में किया गया है।