फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: जिला मुख्यालय पौड़ी में युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

सार

पौड़ी में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के विरोध में युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली। युवाओं ने सीबीआई जांच, आयोग अध्यक्ष को हटाने और सरकार बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी। पेपर लीक मामले में जिला मुख्यालय पौड़ी में युवाओं ने आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पौड़ी के बस अड्डे से डीएम कार्यालय तक युवाओं ने रैली निकाली। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि सरकार नकल माफिया हाकम सिंह पर नकेल कसने में नाकाम रही है और सरकार अभी भी पेपर लीक नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि सरकार एक भी पेपर को बिना धांधली के रोकने में नाकाम साबित रही है। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग ओर आयोग के अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया को हटाने के साथ धामी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस दौरान रैली में शामिल युवाओं ने कहा कि सरकार प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। जिसका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया। इस दौरान रैली में शुभम पटवाल, दीपक गुसाईं, सरस्वती, दुर्गा, विद्या और अंकित सुंदरियाल आदि युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें