पौड़ी।अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल की अध्यक्षता में आपदा पश्चात आवश्यकताओं के आकलन (पीडीएनए) संबंधी बैठक आयोजित की गई। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजितबैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों, निर्माण कार्यों, आवासीय क्षति तथा अन्य आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई। एडीएम ने सभी संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्रों की क्षति का सटीक आंकलन तैयार कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आकलन कार्य पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ किया जाए ताकि प्रभावित परिवारों और क्षेत्रों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, पेयजल मो. मीशम, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे।