फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्कूल से चोरी के मामले में युवक दोषी

Fri, 13 Nov 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बिताई अवधि और 500 रुपये जुर्माने की सजा
विज्ञापन

भयांसू प्राथमिक विद्यालय से कंप्यूटर उपकरण और ढोलक चोरी करने के मामले में अदालत का फैसला
कोटद्वार/लैंसडौन। भयांसू स्थित प्राथमिक विद्यालय से कंप्यूटर उपकरण और ढोलक चोरी के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडौन प्रिया साह की अदालत ने आरोपी दीपक को दोषी ठहराया है। अदालत ने दोषी को जेल में बिताई गई अवधि और 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
अभियोजन के अनुसार, सात अप्रैल 2026 को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ताला लगाकर कोटद्वार चली गई थीं। अगले दिन सुबह विद्यालय पहुंचने पर कक्षा का दरवाजा टूटा मिला और कमरे से कंप्यूटर, सीपीयू, यूपीएस, मॉनिटर, चार्जर अन्य उपकरण और ढोलक गायब थे। प्रधानाध्यापिका की शिकायत पर लैंसडौन थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अप्रैल की रात पुलिस गश्त के दौरान हटनिया के पास एक युवक प्लास्टिक के कट्टे के साथ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक निवासी पाली तल्ली बताया। कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें विद्यालय से चोरी किए गए कंप्यूटर उपकरण और ढोलक बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, दीपक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने रात करीब 11 बजे विद्यालय का दरवाजा धक्का देकर खोला और सामान चोरी किया था। हालांकि, अदालत ने माना कि किसी गवाह ने दीपक को चोरी करते नहीं देखा और केवल बरामदगी के आधार पर चोरी का अपराध साबित नहीं होता। वहीं, उसके कब्जे से चोरी का सामान मिलने और उसके संबंध में दिए गए साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने चोरी का माल बेईमानी से रखने का अपराध साबित माना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें