फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में युवक की मौत

Tue, 16 May 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। कस्बे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष केआर राठौर ने बताया कि मंगलवार सुबह देवप्रयाग रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन कांप्लेक्स की पहली मंजिल पर होटल मालिक का सहयोगी अनिल भट्ट पुत्र आरपी भट्ट, निवासी श्रीनगर गढ़वाल मृत हालत में मिला। मृतक के सिर पर गंभीर जख्म थे। मृतक के साथ होटल में सोए कारीगर संतोष और वेटर मोहित ने पुलिस को बताया कि देर रात अनिल भट्ट अत्यधिक शराब के नशे में होटल की छत पर गया और वहां बने लिफ्ट वैल में जा गिरा। अनिल को खोजते हुए कारीगर संतोष भी छत पर गया और वह भी लिफ्ट वैल में गिर गया। दोनों के आवाज देने पर वेटर मोहित ने वहां पहुंचकर उन्हें निकाला। उसके बाद संतोष और अनिल होटल में ही सो गए, जबकि वेटर कस्बे में स्थित अपने कमरे में सोने चला गया। इसके बाद अनिल के सिर से रातभर हुए रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता आरपी भट्ट ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने होटल को सीज कर दिया है, जबकि होटल के कारीगर एवं वेटर को कस्टडी में ले लिया है। मामले की सूचना मिलने पर सीओ पौड़ी धन सिंह तोमर ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें