भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने सांसद का पुतला फूूंका। उन्होंने केंद्र सरकार से सांसद प्रज्ञा की सदस्यता समाप्त करने और उनके खिलाफ देश द्रोह का केस दर्ज करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
शनिवार को यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील तिराहे पर एकत्र होकर केंद्र सरकार और सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ प्रदर्शन कर प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त बताकर उनका अपमान किया है। कहा कि पहले भी सांसद प्रज्ञा ठाकुर अपने बयानों से कई बार देश को शर्मसार कर चुकी है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे सांसदों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। देश की शान में गुस्ताखी करने वाले ऐसे सांसदों के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कर सबक सिखाना चाहिए।