फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे पर मफलर के सहारे युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। ग्राम डेरियाखाल में बृहस्पतिवार देर शाम एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

लैंसडौन तहसील के नायब तहसीलदार हरीश जोशी ने बताया कि डेरियाखाल में किराये में रह रहे ग्राम बरस्वार पट्टी तल्ला बदलपुर निवासी नरेंद्र सिंह रावत (38) पुत्र महिपाल सिंह रावत ने बृहस्पतिवार देर शाम करीब आठ बजे अपने कमरे में पंखे पर मफलर के सहारे फांसी लगा ली। घटना का पता तब चला, जब मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचा। मकान मालिक और पड़ोसियों ने नरेंद्र को उपचार के लिए छावनी चिकित्सालय लैंसडौन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शुक्रवार को कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। राजस्व निरीक्षक रमेश रावत और राजस्व निरीक्षक राजेंद्र लाल ने बताया कि नरेंद्र आर्मी रिकॉर्ड कार्यालय लैंसडौन में कार्यरत था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें