फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गिवईंस्रोत निवासी नशे के आदी युवक कामिल (20) से परिजन परेशान थे। रविवार सुबह परिजन पुलिस से मदद मांगने कोतवाली पहुंचे थे। परिजनों की गैरमौजूदगी में युवक ने पंखे में बिजली के तार का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक फंदे पर लटका था। युवक को फंदे से उतारकर आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआई राजाराम डोभाल ने परिजनों से बातचीत में मिली जानकारी के अनुसार बताया कि कामिल नशा करता था और रुपये के लिए अक्सर परिजनों को परेशान करता था। उसके पिता यूसुफ की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। मां एक स्कूल में भोजन माता है। युवा पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें