फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: योगेंद्र राणा बने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष

Thu, 06 Nov 2025 11:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/सतपुली। उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ की पौड़ी जिला इकाई के सतपुली में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में कार्यकारिणी के चुनाव हुए। योगेंद्र राणा जिलाध्यक्ष चुने गए। उन्होंने दो मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी पूरण नेगी को 80 मत प्राप्त हुए। जिला महामंत्री पद पर कुलदेव राणा ने सर्वाधिक 100 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी मनीष काला को 62 मत मिले। कार्यकारिणी के चुनाव निर्वाचन अधिकारी सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप सुंद्रियाल एवं एडीओ पंचायत अनूप भंडारी की देखरेख में संपन्न हुए। इस मौके पर मनरेगा का भुगतान पंचायत कार्यालय से करवाने, ग्रेड वेतन का उच्चीकरण, पुरानी एसीपी आदि मांगों के निराकरण की मांगों के निराकरण की मांग भी की गई। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतन बिष्ट, निवर्तमान जिला अध्यक्ष विपुल डंडरियाल, निवर्तमान जिला महामंत्री दीपक नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें