कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय महामंत्री और राज्य निर्माण आंदोलनकारी यतेंद्र रूडोला का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
राज्य निर्माण आंदोलनकारी यतेंद्र रूडोला ने शनिवार रात साढ़े नौ बजे अपने पदमपुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम में किया गया। इस मौके पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह रावत, राजस्व उपनिरीक्षक, यूकेडी समेत कई संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्र के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। रुडोला शुरुआत से ही यूकेडी से जुड़े रहे। वह सन 1987 से राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करते रहे और इस दौरान कई बार जेलों में भी रहे। राज्य गठन तक उन्होंने आंदोलन में सक्रिय भागदारी निभाई।