फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमकेश्वर की 22 पटवारी चौकियों में से 16 बदहाल, कैसे होंगे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर तहसील के अंतर्गत 22 पटवारी चौकियों में से 16 बदहाल हैं। 10 वर्ष पूर्व निर्मित इन चौकियों के खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं, फर्श उखड़ गया है और जर्जर छत टपक रही है। यही नहीं कई चौकियों में बिजली पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

वर्ष 2010 में उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने यमकेश्वर तहसील की 22 चौकियों का निर्माण किया था, लेकिन गुणवत्ता की कमी के कारण कुछ ही वर्षों में चौकियां बदहाल हो गई। पटवारियों का कहना कि बदहाल पटवारी चौकियां रहने लायक नहीं है। प्रभारी तहसीलदार सोहन सिंह असवाल का कहना है कि वर्ष 2010 में उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने 22 पटवारी चौकियों का निर्माण किया था, जिसमें से मात्र छह चौकियों की हालत ठीक है। शेष 16 चौकियों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया गया है। बजट आने पर चौकियों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें