तहसील मुख्यालय के धुमाकोट बाजार में विभिन्न संगठनों ने प्रदेश सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। इस मौके पर संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार पर धुमाकोट क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया।
हिल डेवलपमेंट मिशन के अध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख सुरेंद्र बिष्ट, शिक्षाविद् जंगबहादुर नेगी, युवा बेरोजगार संगठन के संयोजक मनीष सुंद्रियाल, नैनीडांडा ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने सरकार पर धुमाकोट क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की सुबुद्धि के लिए उन्हें यज्ञ करना पड़ा है। कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। लोग सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं।