फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विज्ञान समिति ने जैविक खेती अपनाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण विज्ञान समिति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती विश्व शांति दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में भाबर क्षेत्रवासियों के साथ उत्तराखंड में जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

भाबर क्षेत्र के हल्दूखाता में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। प्रगतिशील किसान गिरीश उनियाल ने कहा कि सफलतापूर्वक खेती करने के लिए मिट्टी की संरचना को समझना जरूरी है। रासायनिक खादों के बिना जैविक संसाधनों से भी खेत की उर्वरता को बनाए रखा जा सकता है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए काश्तकार गोविंद प्रकाश बहुखंडी ने कहा कि मिट्टी की उर्वरक क्षमता को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर रोशन लाल कुकरेती, हेमेंद्र, महिला आयोग के सदस्य विनीता भट्ट, मंजू रावत, सतीश ध्यानी, आलोक कुकरेती और योगेंद्र चमोली मौजूद रहे। संचालन भाजपा के भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें