फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व एड्स दिवस : एसजीआरआर पैरामेडिकल कॉलेज से निकाली जागरूकता रैली

Mon, 01 Dec 2025 03:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कोटद्वार परिसर की ओर से सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर नगर में जनजागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक से भी लोगों को जागरूक किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य एड्स से बचाव, इलाज और इस बीमारी से जुड़े कारणों को कम करने के लिए जन-जन में जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में निदेशक धीरेंद्र मोहन रतूड़ी, पैरामेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश उनियाल एवं नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। उन्होंने छात्रों को एड्स से संबंधित सामाजिक विसंगतियों के दुष्परिणाम बताए और उसे दूर करने के सुझाव भी दिए। रैली में कॉलेज के विभिन्न विभागों के करीब 250 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रणव राज बमराड़ा, श्वेता बिष्ट, दिव्यांशी, अदित्य, प्रगति, शिवी, पूजा, अखिल, ऋतु, पूजा, गांधी खाबा, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें