फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : सतपाल महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सतपुली। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा के बौंसाल, मैटाकुंड, अमोठा और पाटीसैंण के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने को कहा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पिछले नौ सालों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। दुनिया की तमाम बड़ी महाशक्तियां मोदी के आगे नतमस्तक हैं। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में हो रहे दर्जनों विकास कार्य भविष्य में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं के घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भाजपा महासंपर्क अभियान के पोस्टर चस्पा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र टम्टा, भाजपा मंडल अध्यक्ष एकेश्वर गणेश रावत, सतपुली अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, वेद प्रकाश वर्मा, बृजमोहन रावत, नरेंद्र डंडरियाल, उपेंद्र नेगी, रेनू घिल्डियाल, मालती जुयाल आदि मौजूद रहे।
- फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें