फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘24 घंटे में काम पर लौटें श्रमिक’

Sat, 14 May 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला/किशनपुर (कोटद्वार)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर में सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने चार दिन से कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर गए श्रमिकों को चौबीस घंटे में काम पर लौटने का नोटिस दिया है। प्रबंधन की ओर से शनिवार सुबह धरना-स्थल पर पहुंचकर श्रमिकों को इस बात की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


कंपनी के महाप्रबंधक की ओर से जारी नोटिस में तीन दिन से लगातार अनुपस्थित श्रमिकों को चौबीस घंटे के अंदर काम पर लौटने की बात कही गई है। कहा कि इसके बाद यह समझा जाएगा कि अनुपस्थित श्रमिक काम करने के इच्छुक नहीं है। प्रबंधन की मानें तो श्रमिकों की सभी जायज मांगों को मान लिया गया है। कुछ श्रमिकों द्वारा प्रबंधन के साथ अभद्रता की गई है, जिसके चलते उन्हें भी नोटिस दिए गए हैं। श्रमिकों के कार्य पर लौटते ही प्रबंधन द्वारा उन्हें लिखित में वेतन बढ़ाने और अन्य मांगों के संबंध में लिखित आश्वासन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें