फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के विकास में श्रमिकों की अहम भूमिका : सतपाल महाराज

Sun, 29 Nov 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रमिक कल्याण बोर्ड के शिविर में बांटे किट
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस का शुभारंभ किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली/बीरोंखाल। विकासखंड मुख्यालय एकेश्वर (पणखेत) में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से मेगा शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश के विकास में श्रमिकों की अहम भूमिका है। सरकार श्रमिकों के जीवन में खुशहाली, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से श्रमिक परिवारों को एक ही स्थान पर शिक्षा, स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महाराज ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जरूरी है। इस दौरान 177 श्रमिकों को शिक्षण सामग्री किट, 160 को स्वच्छता किट और 180 श्रमिकों को पोषण किट वितरित की गईं। इस अवसर पर महाराज ने विभागीय एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस का संचालन एकेश्वर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद उन्होंने भाजपा मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान श्रमायुक्त एसएस रांगड़, श्रम निरीक्षक एमके बेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथानी, महामंत्री सुनील रावत, दर्शन दानू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुयश रावत, नरेंद्र डंडरियाल, सत्यराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें