फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: मकान खाली कराने के मामले में निचली अदालत का आदेश निरस्त

Sun, 29 Nov 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक और किरायेदार के संबंधों के आधार पर होगा वाद का निस्तारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। मकान खाली कराने और बकाया किराया वसूलने के मामले में अपर जिला जज रजनी शुक्ला की अदालत ने निचली अदालत का आदेश निरस्त कर दिया। निचली अदालत ने मकान मालिक होने का दावा करने वाले वादियों को प्रतिवादी की पत्नी पुष्पा देवी को भी प्राथमिकी में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया था।
मामले के अनुसार ग्राम कोठार, पट्टी उदयपुर तल्ला यमकेश्वर निवासी प्रियांशु पयाल और दीपांशु पयाल ने विक्रम सिंह पयाल के खिलाफ मकान खाली कराने और बकाया किराया वसूलने का लघुवाद दायर किया था। वादियों का दावा था कि भवन उनका है और विक्रम सिंह उसमें किरायेदार है। वहीं प्रतिवादी का कहना था कि संपत्ति उसकी पत्नी पुष्पा देवी ने खरीदी है। निचली अदालत ने 12 अगस्त 2026 को पुष्पा देवी को भी पक्षकार बनाने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ प्रियांशु पयाल और दीपांशु पयाल ने निगरानी याचिका दायर की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर जिला जज ने कहा कि वादियों को साक्ष्यों से साबित करना होगा कि संबंधित भवन उनका है और विक्रम सिंह उसमें किरायेदार है। मकान मालिक और किरायेदार के संबंधों के निर्धारण के लिए प्रतिवादी की पत्नी को अनिवार्य रूप से पक्षकार बनाना जरूरी नहीं है। इसी आधार पर अदालत ने निचली अदालत का आदेश निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


चेक बाउंस के मामले में महिला आरोपी दोषमुक्त
कोटद्वार। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार द्विवेदी की अदालत ने चेक बाउंस मामले में आरोपी रिंकी बलूनी को दोषमुक्त कर दिया। 28 नवंबर को सुनाए फैसले में अदालत ने आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया।
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला निवासी रवि कश्यप ने आरोप लगाया था कि रिंकी बलूनी ने उससे 2.20 लाख रुपये उधार लिए थे। 70 हजार रुपये लौटाने के बाद शेष 1.50 लाख रुपये के लिए दिया गया चेक तीन जुलाई 2024 को बाउंस हो गया था। वहीं आरोपी ने पक्ष रखते हुए कहा कि वह नकद और ऑनलाइन माध्यम से रकम लौटा चुकी है तथा चेक सुरक्षा के तौर पर दिया था। अदालत में पेश बैंक रिकॉर्ड के अनुसार परिवादी के खाते में फरवरी और मार्च 2024 में कुल 1.02 लाख रुपये ऑनलाइन भेजे गए थे। अदालत ने माना कि चेक प्रस्तुत करने से पहले आंशिक भुगतान हो चुका था और पूरी कानूनी देनदारी साबित नहीं हुई। इसी आधार पर आरोपी को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें