ध्रुवपुर में एक श्रमिक का शव पंखे से लटका मिला। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि नेपाली मूल का श्रमिक राजेंद्र सिंह (62) ध्रुवपुर में धीरेंद्र सिंह नेगी के घर पर 40 वर्ष से श्रमिक का कार्य कर रहा था। मंगलवार सुबह 11 बजे तक श्रमिक कमरे से बाहर नहीं आया तो धीरेंद्र सिंह के परिजन उसे बुलाने के लिए गए। कमरे का दरवाजा खोलते ही उन्होंने राजेंद्र सिंह को शॉल के सहारे पंखे के हुक पर लटका हुआ देेखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र को पंखे के हुक से नीचे उतारा और अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।