जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडौन में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने सातवें वेतनमान और विभागीय संविदा का लाभ देने की मांग को लेकर शुक्रवार को 11वें दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने संविदा कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही शासनादेश जारी होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। कार्य बहिष्कार करने वालों में जिला कल्याण एवं पुनर्वास लैंसडौन के सहायक अधिकारी भारत भूषण बलूनी, राजे सिंह, गिरीश चंद्र कुकरेती, विक्रम सिंह बिष्ट, बालकृष्ण, निलेश कोटनाला, अर्जुन सिंह, भगत सिंह गुसाईं, राजेश वर्मा, प्रकाश सिंह, सतीश कुमार, प्रदीप, रजत आदि शामिल रहे।