फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो जिले में 11 स्थानों पर कराएगी मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल ने कहा कि भाजयुमो की ओर से स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ‘हमारा संकल्प-एक दौड़ देश के नाम’ मैराथन पौड़ी जिले में 11 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। जिला कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मैराथन श्रीनगर, पौड़ी, कल्जीखाल, पोखड़ा, सतपुली, पैठाणी, स्वर्गाश्रम, पौखाल, कोटद्वार, नैनीडांडा, रिखणीखाल में आयोजित होगी। यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी, पौड़ी विधायक मुकेश कोली, लैंसडौन विधायक दिलीप रावत, मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज ने कहा कि ऐसे आयोजन कर युवा मोर्चा पूरे देश के युवाओं में राष्ट्रभावना को बढ़ावा देने का काम कर रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, भाबर मंडल अध्यक्ष मनमोहन पांडे, नगर कोषाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, भाबर मंडल महामंत्री आशीष रौतेला और नगर महामंत्री सुमित सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें