कोटद्वार। हस्तिनापुर में खेली गई सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 ताइक्वाडो गर्ल्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नवयुग पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी साक्षी का चयन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वहीं, चैंपियनशिप से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया।
नवयुग पब्लिक स्कूल पदमपुर मोटाढाक से सीनियर महिला वर्ग के अंडर-19, 46 किग्रा भार वर्ग में चैंपियनशिप में खेलते हुए साक्षी ने स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए क्वाइफाई किया। वहीं, बालिका वर्ग के अंडर-14, 29 किग्रा भार वर्ग में कनिका नेगी के कांस्य पदक जीता। हस्तिनापुर से पदक जीतकर लौटीं खिलाड़ियों को प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने शुभकामनाएं दीं। साथ ही ताइक्वांडो कोच चारू संगम की सराहना की। अब 9 से 13 अक्टूबर तक मदर इंडिया पब्लिक स्कूल बाजपुर, जिला उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) में खेली जाने वाली सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवयुग पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा साक्षी पुत्री दलीप चंद्र सिंह सीनियर महिला वर्ग अंडर-19, 46 किग्रा भार वर्ग में अपना दमखम दिखाएगी। संवाद