फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चिल्लरखाल में धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा महिला दिवस

Sat, 07 Mar 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण के समर्थन में 176वें दिन भी जारी रहा धरना
विज्ञापन

कण्वघाटी/किशनपुर। भाबर के चिल्लरखाल में लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन 176वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने रविवार सुबह धरना स्थल पर ही महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया।
शनिवार को चिल्लरखाल बैरियर क्षेत्र में धरना स्थल पर हुई बैठक में महिला दिवस पर रविवार सुबह एक गोष्ठी का आयोजन करने पर सहमति बनी। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रीय जनता से धरना स्थल पर पहुंचने का अपील की। कहा कि सिर्फ मार्ग की आवश्यकता केवल आंदोलकारियों को नहीं है, यह क्षेत्र की समस्त जनता की मूलभूत आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों ने राज्य गठन के 25 वर्ष बाद लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर एलिवेटेड मोटर मार्ग निर्माण से कम पर बात नहीं होने का ऐलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण थापा, नरेश धस्माना, गणेश रावत, मोहन सिंह नेगी, मदन बिष्ट, मदन सिंह नेगी, उम्मेद भंडारी, रविंद्र सौंद, शांता देवी, दीपा, प्रेमा जलाल, पुष्पा मेहरा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें