फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान शिफ्ट किए जाने के भरोसे पर महिलाओं का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के सनेह में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने का भरोसा दिलाए जाने के बाद महिलाओं ने धरना स्थगित कर दिया। महिलाओं ने साफ कहा कि अगर 10 दिन के भीतर वायदे पर अमल न किया गया तो वह फिर से आंदोलन शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत और अंजू पुंडीर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आंदोलनकारी महिलाओं से दूसरे दौर की वार्ता की। इसमें उन्होंने एक सप्ताह के भीतर दुकान को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने का भरोसा दिलाया। आंदोलन को स्थगित करने का आग्रह किया।
उनके मुताबिक मंत्री के आश्वासन पर महिलाओं ने आंदोलन को 10 दिन के लिए स्थगित कर दिया है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान गमली देवी, कुसुम नेगी, विमला कोटियाल, रेनू कोटियाल, सतेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें