फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: महिलाओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत

Sun, 01 Nov 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/लैंसडौन। नगर में रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। लैंसडौन में गोपिका महिला कीर्तन मंडली से जुड़ी महिलाओं ने अपने-अपने घरों में व्रत रखकर स्याहु माता की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

गोपिका महिला कीर्तन मंडली की सदस्य लता देवी ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। यह व्रत दीपावली से पहले मनाया जाता है। जिस दिन अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है, उसके सातवें दिन दीपावली का पर्व होता है। अहोई अष्टमी पर्व पर स्याहु माता की पूजा का विशेष महत्व है।
उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान एक लोटे में जल भरकर उस पर मौली और रोली लगाई जाती है। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हलवा-पूरी, सब्जी, पूए का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान की आयु लंबी होती है और वह स्वस्थ रहती है। वहीं, निसंतान महिलाओं के लिए भी यह पूजा संतान प्राप्ति की कामना के लिए विशेष महत्व रखती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें