फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर भड़की महिलाएं

Thu, 04 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटद्वार। खोह नदी के पार ग्रास्टनगंज और रतनपुर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध में महिलाओं ने तहसील में हंगामा काटा। भाजपा के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत और जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला की अगुवाई में महिलाओं ने एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कब्जे हटवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई बार की शिकायतों के बावजूद प्रशासन सरकारी जमीन से कब्जे नहीं हटवा रहा है। एसडीएम जीआर बिनवाल ने मामले की जांच के आदेश पटवारी को दिए हैं। ग्रास्टनगंज और रतनपुर की महिलाओं ने एसडीएम और तहसीलदार को बताया कि उनके क्षेत्र में भू माफिया सरकारी जमीनों पर कब्जा करने में जुटे हैं। ग्रास्टनगंज के वार्ड नंबर एक की सरकारी जमीन पर बिजनौर निवासी एक व्यक्ति ने कुछ माह पूर्व कब्जा किया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन से की थी। तहसीलदार ने पटवारी को जमीन की नाप कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कब्जा नहीं हट सका है। महिलाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जे न हटाने की दशा में ग्रामीणों के सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में बसंती देवी, सुमती गुसाईं, अंजू देवी, संगीता देवी, मीना देवी, विमला देवी, शशि देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें