फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं बंदरों को लालच देकर करवा रही हैं कैद

Tue, 21 Mar 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी।बंदरों से अपरेशान खिर्सू और चौबट्टा की महिलाओं ने नई तरकीब निकाली है। सुबह चारा पत्ती के लिए जाते समय महिलाएं अपने हाथों में लड्डू या अन्य खाद्य पदार्थ लेकर निकलती हैं। खाद्य पदार्थ वह खुद के लिए नहीं बल्कि बंदरों के लिए लेकर जाती हैं। सड़क किनारे से बंदरों को खाद्य पदार्थ का लालच देकर वह बंदरों को अपने पीछे खिर्सू वन विभाग तक ले जाती हैं, जहां बंदर वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में कैद हो जाते हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से पिंजरों में कैद बंदरों को अलग-अलग जगहों पर छोड़ दिया जाता है ताकि जल्द उनका ग्रुप न बन सके। चौबट्टा की महिलाओं ने बताया कि बंदर खेतों को नुकसान पहुंचाते ही हैं, साथ ही घरों से भी सामान उठाकर ले जाते हैं, इसलिए गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर बंदरों को लालच देकर वन क्षेत्र तक ले जाने की तरकीब निकाली है। वन क्षेत्राधिकारी आशीष डिमरी ने बताया कि वन विभाग की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं, जिसमें एक समय में कम से कम 4 या 5 बंदर फंस जाते हैं। बंदरों को वह एक-एक करके अलग-अलग जगह छोड़ देते हैं ताकि वे अपना ग्रुप न बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें