फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरोड़ा गांव में फटा बादल, महिला लापता, कई मवेशी जमींदोज

Mon, 22 Aug 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
वष्‍ााऱ्र्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पौड़ी। पाबौ ब्लाक की बिडोलस्यूं पट्टी के मरोड़ा गांव में सोमवार शाम करीब चार बजे बादल फट गया। प्रकृति के इस कहर में गांव में एक महिला लापता बताई जा रही है। दो दर्जन से अधिक गोशालाएं बह गईं और पचास से अधिक मवेशी जमींदोज हो गए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी पीएल शाह ने बताया कि क्षेत्र में हुई तेज बरसात के साथ मरोड़ा गांव के समीप बादल फट गया। मवेशियों को चारा डालने गई अनीता देवी  (33) पत्नी प्रवींद्र सिंह के अतिवृष्टि की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन की टीम ग्रामीणों के साथ महिला की तलाश करने में जुटी है। दो दर्जन से अधिक गोशालाएं भी बह गई हैं और पचास से अधिक मवेशी जमींदोज हो गए हैं। गांव को जोड़ने वाली पैदल पुलिया भी बह गई है। क्षेत्र में बिजली और मोबाइल के नेटवर्क भी ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें