श्रीनगर (ब्यूरो)। युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार किया। युवती के रिश्तेदार ने चालक के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती के रिश्तेदार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शुक्रवार शाम 5:30 बजे युवती श्रीनगर टैक्सी स्टैंड से खिर्सू रूट की टैक्सी में बैठी। युवती टैक्सी में अकेली ही थी। खोला गांव से आगे पहुंचते ही वाहन चालक ने युवती से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घबराकर युवती चलते वाहन से कूद गई। जिस पर युवती को गंभीर चोटें आई हैं। युवती अपने रिश्तेदार के यहां आई हुई है। युवती के रिश्तेदार ने वाहन चालक भीमा नयाल निवासी भैंसकोट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवेचना अधिकारी एसएसआई प्रवीेण कुमार कोश्यारी ने बताया कि आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।