आग लगने से वन संपदा के नुकसान से कैसे बचा जा सके और वनाग्नि की घटनाओं में अंकुश लगाने के लिए वन विभाग तैयारी कर रहा है। रविवार को विभाग ने प्राथमिक विद्यालय स्यांरी में स्कूल के छात्रों, ग्रामीणों और महिला-युवक मंगल दल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
अनुभाग अधिकारी चतर सिंह बिष्ट ने ग्रामीणों से वनों को आग से बचाने के लिए देखभाल करने और कोई घटना होने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की। वन दरोगा दीपन सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग के बिना वनों की सुरक्षा संभव नहीं है।
इस दौरान प्रधानाचार्य रोशनी जोशी, महावीर लाल, राकेश प्रसाद जोशी, कीर्ति राम जोशी, विमला देवी, राकेश लाल, कृष्णा लाल, सुरेश लाल, सुशीला देवी, शांति देवी, लीला देवी, सुनीता देवी और राजेश्वरी आदि थे। ब्यूरो