फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से बचाव के लिए इच्छाशक्ति जरूरी : पवन शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIएससीईआरटी की ओर से आयोजित कार्यशाला में बोले मनोविज्ञानी
I
Iराज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड की ओर से प्रफुल्लित छात्र एवं समृद्ध उत्तराखंड कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय नशा उन्मूलन कार्यशाला का समापन हो गया है। इस दौरान मनोवैज्ञानिक ने बताया कि नशे से बचने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है।
I
I
I
Iनगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला के दूसरे दिन का उद्घाटन मनोविज्ञानी पवन शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए इच्छाशक्ति और संकल्प की जरूरत होती है। एससीईआरटी प्रवक्ता प्रिया गुसाईं, राजकीय चिकित्सालय की चिकित्सक डॉ. चारू रावत ने नशे की प्रवृत्ति से छुटकारा पाने के उपाय बताए। एससीईआरटी के अपर निदेशक प्रदीप रावत ने शिक्षाविदों, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं समाज सेवकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइस मौके पर दूरदराज क्षेत्रों से आए शिक्षकों ने नशा उन्मूलन की सामूहिक प्रतिज्ञा ली। सोहन सिंह नेगी के संचालन में आयोजित कार्यशाला में पूर्व संयुक्त निदेशक नरवीर सिंह, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र रावत, सुदर्शन बिष्ट, विजेंद्र, समाजसेवी पीसी कोठारी, सत्यप्रकाश थपलियाल, खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद, अव्वल सिंह रावत, अमित कुमार, विनोद रावत, गजपाल गुसाईं आदि उपस्थित रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें