पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर एक अक्टूबर को पीठसैण चौथान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें रक्षा मंत्री मनोहर परिकर गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण कर विभिन्न युद्धों में शहीद हुए अमर सपूतों के परिजनों को सम्मानित करेंगे।
यहां भाजपा कार्यालय में आयोजित वार्ता में डा. धन सिंह रावत ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री मनोहर परिकर गढ़वाली की मूर्ति का अनावरण कर विभिन्न युद्धों में शहीद हुए देश के अमर सपूतों के परिजनों को सम्मानित करेंगे।
डा. रावत ने कहा कि इस भव्य आयोजन एवं विशाल जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद भुवनचंद्र खंडूड़ी, केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्य मंत्री भगत सिंह कोश्यारी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक, सतपाल महाराज, श्याम जाजू, तीरथ सिंह रावत, विजय बड़थ्वाल व सुरेंद्र सिंह जीना आदि शिरकत करेंगे। इस मौके पर मुकेश कोली, मुकेश रावत, सुषमा रावत, मधु कुकसाल, दिगंबर नेगी, विक्रांत रावत, राजकुमार पोरी, मातबर सिंह, नीरज पांथरी, सुमनलता ध्यानी व संपत सिंह आदि मौजूद थे।