फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामाबाद में घुसकर फहराएंगे तिरंगा

Tue, 27 Sep 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवप्रयाग (श्रीनगर)
विज्ञापन
झंडा
विज्ञापन
मोदी जी हमे आदेश दो, हम पाकिस्तान के रावलपिंडी-इस्लामाबाद में तिरंगा फहरा देंगे। भारत के प्रधानमंत्री से यह हुंकार है उड़ी घटना से आक्रोशित पूर्व सैनिकों का। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी है। उन्होंने विरोधस्वरूप पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम गौरव सैनानियों की सभा में देवप्रयाग नगर क्षेत्र सहित पौड़ी जिले के समीपवर्ती गांव के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर कहा गया कि पठानकोट के बाद अब उड़ी में पाकिस्तान की ओर से आतंकी घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सेवा के दौरान भारत माता की सेवा की कसम खाई थी।

आज इस कसम पर खरा उतरने की जरूरत है। पूर्व सैनिक दोबारा से सेना में भर्ती होकर पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं। यदि भारत के प्रधानमंत्री उन्हें अनुमति दें, तो वह पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को ठिकाने लगा देंगे। इस अवसर पर गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, सचिव ललिता प्रसाद रतूड़ी, जोध सिंह नेगी, सरदार नेगी, श्याम सिंह, धन सिंह, रमेश चंद्र और गणेश महाराज आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें